नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द संगल ने रात 1 बजे तक किया सीसी सड़क निर्माण का निरीक्षण
शामली | अजीत कुमार श्रीवास्तव
शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना नगर पालिका का दायित्व है, जिसे पूरी निष्ठा और जोश के साथ निभाया जा रहा है। शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने एवं नई सड़कों के निर्माण के कार्य निरंतर प्रगति पर हैं। इसी क्रम में बड़ा बाजार क्षेत्र में चल रहे सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का नगर पालिका परिषद शामली के अध्यक्ष श्री अरविन्द संगल ने औचक निरीक्षण किया।
नगर पालिका अध्यक्ष देर रात करीब 1 बजे तक स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सड़क की मोटाई, लेवलिंग और गुणवत्ता की बारीकी से जांच करते नजर आए। यह पहली बार है जब शामली में फ्लोरिंग मशीन (ऑटोमैटिक सीमेंट कंक्रीट मिक्सिंग मशीन) के माध्यम से आधुनिक तकनीक से सड़क निर्माण किया जा रहा है, जिससे सड़क अधिक मजबूत, समतल और टिकाऊ बन सके।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष के साथ अधिशासी अधिकारी विनोद सोलंकी, अवर अभियंता (सिविल) श्रीकांत सिंह राणा, पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, सभासदगण एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि यह सड़क शहर की प्रमुख और हृदयस्थली है। इसी को ध्यान में रखते हुए अजुध्या चौक से बड़ा बाजार, गांधी चौक होते हुए एमएसके रोड तक दोनों ओर नाली निर्माण और सीसी सड़क का कार्य कराया जा रहा है, ताकि जल निकासी सुचारू रूप से हो सके।
उन्होंने आगे बताया कि सड़क के दोनों ओर लगभग 10 मीटर की दूरी पर डेकोरेटिव पोल लगाए जाएंगे तथा अजुध्या चौक स्थित सब्जी मंडी में वाटर फाउंटेन भी लगाए जाएंगे। इससे शाम ढलते ही पूरा बाजार दीपावली की तरह जगमगा उठेगा और दूर-दराज से आने वाले ग्राहकों को भी आकर्षित करेगा।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण, साफ-सुथरा और स्टीमेट के अनुसार किया जाए। दुकानदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बड़ा बाजार के इस कार्य की निगरानी के लिए छह सदस्यीय सामाजिक एवं सभासदों की निगरानी समिति भी गठित की गई है, जिसकी देखरेख में निर्माण कार्य संपन्न कराया जा रहा है।
इस अवसर पर सभासद रोबिन गर्ग, विनोद तोमर, रामनिवास सैनी, तोहिद रहमानी, अजीत निर्वाल, सभासद प्रतिनिधि पंकज गुप्ता, अवर अभियंता श्रीकांत सिंह राणा, लिपिक अनिल कुमार शर्मा, ठेकेदार अंकुर सिंह, मेट अनिल कुमार, आशु, भारत संगल, नफीस अहमद, पूर्व सभासद मनोज मित्तल, राजीव डीग्गन, डॉ. ईश्वर गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
toto88slot habibi88 garuda188




