सिकंदरा कानपुर देहात डीएम व एसपी वा उप जिलाधिकारी ने किया पिंडारथु गांव का दौरा

सिकंदरा से संवाददाता दिलशाद खान की खास रिपोर्ट

सिकंदरा: कानपुर देहात की जिलाधिकारी और एसपी ने आज सिकंदरा तहसील क्षेत्र के उप जिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने पिंडारूथु गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अवैध अतिक्रमण की जगह खाली कराए जाने वाले स्थल का निरीक्षण किया और वहां पर अतिक्रमण करने वाले ग्रामीणों से वार्ता की जिलाधिकारी और एसपी ने अधिकारियों को ग्रामीणों को समुचित व्यवस्था के साथ विस्थापित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल हाई कोर्ट के निर्देश पर सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पिंडारथु गांव के खेल के मैदान और खाद के गड्ढे की जगह पर कब्जा किए लोगों से जमीन को खाली कराए जाने का कार्य प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इसी के साथ ग्रामीणों को समुचित जगह पर विस्थापित किए जाने की कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसी के चलते आज जिले की जिलाधिकारी नेहा जैन और पुलिस अधीक्षक बी बीजीटीएस मूर्ति ने सिकंदरा तहसील के एसडीएम व सीओ के साथ मिलकर गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण हटाए जाने वाली स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से वार्ता की और उनको हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं दूसरी ओर जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

R Hindustan
Author: R Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *