दरवाजे की चौखट में ताला लगा रही थी महिला, पैर फिसला चाभी लगे धागे से गले में फांसी का फंदा कस गया, मौके पर ही मौत हो गया।

बेड़ो : थाना क्षेत्र के पुरियो चुटटूटोली गांव में गुरुवार की सुबह दरवाजे की चौखट में ताला लगा रही महिला का पैर फिसल जाने से गले में पहनी हुई चाभी लगा धागा से फांसी का फंदा कस गया जिससे महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार अहले सुबह लगभग चार बजे की बताई जा रही है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया नीरज कुजुर दी। मुखिया ने बेड़ो थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई आरपी यादव पहुंचे। पुलिस ने शव कोबरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वही घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर मुखिया नीरज कुजुर ने बताया कि मृतक महिला 45 वर्षीय बंधनी उराईन पति स्व पंचु उरांव है। इसकी दो बेटे सुशील उरांव व विष्णु उरांव है जो बेड़ो के एक होटल में काम करते हैं। वही इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।

R Hindustan
Author: R Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *