बसपा नेता अनुपम दुबे के घर में शार्ट सर्किट से लगी आग

न्यूज डेस्क, R Hindustan, फर्रुखाबाद, Published by :संदीप तिवारी

बहुजन समाज पार्टी के नेता डाॅ अनुपम दुबे के घर शॉर्ट सर्किट से दूसरी मंजिल के स्टोर और जिम के कमरे में आग लग गई, जिसमें छह लाख का सामान जलकर राख हो गया।अनुपम दुबे के घर वाले और पड़ोसियों ने आग बुझाई

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा के बहुजन समाज पार्टी के नेता डॉ. अनुपम दुबे आगरा जेल में बंद हैं। पुलिस ने गैंगस्टर के मुकदमे में डीएम के आदेश पर अनुपम दुबे के कुर्क किए गए आलीशान होटल गुरूशरणम को सोमवार को ध्वस्त कर दिया था। परिवार के लोग अभी इस सदमे से उबर नहीं पाए थे कि मंगलवार दोपहर दूसरी मंजिल के स्टोर और जिम में बिजली के तार से शार्ट सर्किट से आग लग गई। स्टोर में रजाई गद्दे रखें हुए थे।कुछ देर में ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। धुआं निकलते देखकर आसपास के लोगों ने आवाज लगाई। तब तक आग जिम वाले कमरे तक पहुंच गई।अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी दुबे ने सूचना दमकल और पुलिस को दी। पड़ोस में रह रहे चचेरे देवर सीतू दुबे साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। समर्सिबल चलाकर आग को बुझाने में जुट गए। कचहरी से कई वकील भी वहां पहुंच गए। कोतवाल सचिन कुमार सिंह, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज रक्षा सिंह मौके पर पहुंचे।अनुपम दुबे के घर वाले और पड़ोसियों ने आग को एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझा लिया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन गली सकरी होने से अंदर नहीं जा सकी। पाइप भी वहां नहीं पहुंच सकी। मीनाक्षी दुबे ने बताया कि आग से स्टोर में रखे रजाई गद्दे, जिम का सामान सहित अन्य कीमती चीजें जल गई। आग में लगभग छह लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

R Hindustan
Author: R Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *