रेस्टोरेंट को ही बना रखा था अय्याशी का अड्डा चलता था सेक्स रैकेट पुलिस ने किया खुलासा !

न्यूज डेस्क,R Hindustan, फर्रूखाबाद Published by: संदीप तिवारी

सेक्स रैकेट पुलिस ने किया खुलासा 8 लड़किया और 11 लड़के हिरासत में रेस्टोरेंट ही बना रखा आयाशी का अड्डा चलता था सेक्स रैकेट पुलिस ने किया खुलासा 8 लड़किया और 11 लड़के हिरासत मे
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के आवास के निकट रेस्टोरेंट में अय्याशी करने वाली 9 लड़कियां व 11 युवक पकड़े गए। आवास के निकट सेक्स रैकेट चलने की जानकारी होने पर डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्टेट सीओ सिटी कोतवाली फतेहगढ़ के इंस्पेक्टर सचिन कुमार सिंह महिला थानाध्यक्ष ललिता मेहता की एक टीम बनाई गई।टीम ने डीएम ने आज सायं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के आवास से पुलिस लाइन जाने वाले रास्ते के किनारे अग्निहोत्री रेस्टोरेंट एवं शीकाजो प्लाजा पर छापा मारा। पुलिस ने प्लाजा के सभी कमरों की जांच पड़ताल करने के बाद 9 लड़कियों व 11 युवकों को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि रेस्टोरेंट के ऊपरी हिस्से से में छोटे-छोटे कमरे बने हैं जिसमें कुर्सी मेज डालकर गद्दे का बिस्तर लगाया गया है।
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी संजीव अग्निहोत्री रेस्टोरेंट एवं प्लाजा का संचालक है। वह एक-दो घंटे अय्याशी कराने के लिए प्रेमी युगल को एक कमरा हजारों रुपए भाड़े पर देता था। काफी दिनों से यह गोरख धंधा चल रहा था बताया गया कि संजीव अग्निहोत्री बेसिक शिक्षा विभाग में संविदा पर ऑपरेटर है।उसके पिता प्रमोद अग्निहोत्री पुलिस इंस्पेक्टर पद पर सेवा निवृत हैं। सेक्स रैकेट पकड़े जाने की सूचना मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई।रेस्टोरेंट के बाहर अय्याशी करने वालों को देखने के लिए काफी भीड़ लग गई।

R Hindustan
Author: R Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *