
औरैया:आज 12 दिसंबर 2023 को माननीय न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय, प्रयागराज/प्रशासनिक न्यायमूर्ति सत्र संभाग, औरैया राम मनोहर नारायण मिश्रा, के अमूल्य व कुशल निर्देशन में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश, औरैया ग्रीश कुमार वैश्य के कुशल नेतृत्व व निगरानी में जनपद न्यायालय, औरैया एवं बाह्य न्यायालय बिधूना तथा जनपद औरैया के विभिन्न राजस्व न्यायालयों तथा अन्य विभागों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ ग्रीश कुमार वैश्य जनपद न्यायाधीश औरैया, मनराज सिंह, विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो तथा समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा सरस्वती वंन्दन तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जनपद न्यायाधीश, औरैया द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित कर लोक अदालत को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया गया। जनपद न्यायाधीश, औरैया ग्रीश कुमार वैश्य द्वारा न्यायालयों तथा लोक अदालत के अवसर पर न्यायालय परिसर में लगे बैंकों के पंडालों का निरीक्षण किया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया स्वाति चन्द्रा द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 09 दिसंबर 2023 में कुल 14603 वादों का निस्तारण हुआ जिसमें कुल ऋण 1,00,56,792/- रूपये व 3,31,590/- रूपये के अर्थदण्ड की वसूली की गयी व 91,76,352/- रूपये का प्रतिकर प्रदान किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य द्वारा 01 वाद निस्तारित किये गये। एमएसीटी औरैया में कुल 12 क्लेम तय कर पीड़ितों को 90,40,000/- रूपये का प्रतिकर एवार्ड दिया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, औरैया द्वारा 48 वाद तय किये गये। स्थाई लोक अदालत द्वारा 10 वाद, जगन्नाथ मिश्रा अध्यक्ष, उपभोक्ता फोरम द्वारा 08 वाद निपटाए गये। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मनराज सिंह द्वारा 02 वाद, अपर जिला जज प्रथम विकास गोस्वामी द्वारा विद्युत अधिनियम के 153 वाद, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट सैफ अहमद द्वारा 07 वाद, संजय सिंह अपर जिला जज द्वितीय द्वारा 09 वाद, सुनील कुमार अपर जिला जज/एफटीसी द्वितीय द्वारा 10 वादो को निपटाया गया।
जीवक कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, औरैया द्वारा 1264 वाद, निधि सिसौदिया, सिविल जज (सी०डि०) औरैया द्वारा 594 वाद, तारकेश्वरी प्रसाद सिंह, अपर सिविल जज (सी०डि०) औरैया द्वारा 170 वाद, दिवाकर कुमार, सिविल जज (सी०डि०) / एफटीसी द्वारा 157 वाद, प्रवीण सिंह, सिविल जज (जू०डि०) औरैया द्वारा 331 वाद, शालिनी त्यागी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, औरैया द्वारा 408 वाद, निशा अली अपर सिविल जज (जू०डि०)एफटीसी/ महिलाओं के विरूद्ध अपराध औरैया द्वारा 202 बाद, शिवानी सिंह सिविल जज (जू०डि०) / एफटीसी, औरैया द्वारा 153 वाद, बाह्य न्यायालय, बिधूना में तैनात शमशुल हसन सिविल जज (जू०डि०) बिधूना द्वारा 510 वाद निस्तारित किये गये। इसके अलावा राजस्व विभाग द्वारा 6419 वाद, परिवहन विभाग द्वारा 1253 वाद, सब रजिस्ट्रार औरैया द्वारा 2567 वादों का निस्तारण किया गया। बैंकों द्वारा 218 वादों का निस्तारण कर 1,00,56,792 / रूपये की बैंक ऋण वसूली की गयी। भारत संचार निगम द्वारा 91 मामले निस्तारित किये गये। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 06 प्री-लिटिगेशन पारिवारिक वाद भी निस्तारित हुये। जनपद औरैया में दिनांक-06 दिसंबर 2023, 07 दिसंबर 2023 व 08 दिसंबर 2023 को विशेष लोक अदालत तथा आज दिनांक 09 दिसंबर 2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 14809 वादों का निस्तारण किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक वादों का निस्तारण हुआ। ऐसा अभूतपूर्व प्रदर्शन न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा, प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र संभाग औरैया के निर्देशन में सम्भव हो पाया।
