“कानपुर यूनियन क्लब में स्व. राम नाथ मल्होत्रा स्मृति चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन”

कानपुर। स्व. राम नाथ मल्होत्रा की स्मृति चैंपियनशिप का उद्घाटन कानपुर यूनियन क्लब लिमिटेड फूल बाग में किया गया।

आज कानपुर यूनियन क्लब लिमिटेड फूल बाग में स्व राम नाथ मल्होत्रा की स्मृति चैंपियनशिप का उद्घाटन प्रमुख समाजसेवी श्री प्रमोद जयसवाल द्वारा किया गया है यह प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेला जा रहा है। जिसमें शहर के कई क्लब के लगभग 70 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियो को प्रमाण पत्र व मेडल दिया जाएगा तथा फाइनल जीतने वाले खिलाड़ी को विनर कप व आकर्षक इनाम दिया जाएगा। इस अवसर पर अजय जायसवाल ने बताया कि यह टूर्नामेंट हर वर्ष आयोजित किया जाएगा। विनय रस्तोगी ने भी खेल संबंधित बातें समझाई श्री प्रमोद जायसवाल ने बताया कि यह क्लब का बहुत सराहनीय प्रयास है। जिसमें शहर के युवा खिलाड़ी इस खेल की और आकर्षित होंगे और शहर का नाम रोशन करेंगे इस अवसर पर भूत पूर्वे टेस्ट खिलाड़ी गोपाल शर्मा ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की क्लब में इस अवसर पर सुरेश शर्मा विनय रस्तोगी, ऋषि ओमर, अरविंद संगारी, सैयद अली, अशोक टंडन बबिता मेहरोत्रा आदि उपस्थित रहे।

R Hindustan
Author: R Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *