दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ में जाते समय यात्री की मौत

अजीतमल औरैया। जनपद की अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एन एच 19 अनंतराम टोल प्लाजा पर शौच के लिए उतरा यात्री गस खाकर गिरा, अनंतराम टोल की एंबुलेंस द्वारा सीएचसी अजीतमल लाया गया जहां डॉक्टर मृत्युंजय ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक वशिष्ठ कुमार गिरी पुत्र विश्वनाथ गिरी उम्र करीब 54 वर्ष निवासी मोहन गार्डन निकट उत्तमनगर अपने घर से मित्रो के साथ नई दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने प्राइवेट बस प्रिंस ट्रैवल्स द्वारा जा रहे थे। जिनकी यात्रा के दौरान अजीतमल सीएचसी में मौत हो गई।आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए आवाज लगाई। आनन फानन में टोल की एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया। सूचना मिलते ही अजीतमल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने साथियों से घटना की जानकारी ली। शव को एंबुलेंस से दिल्ली घर भेजा गया, परिजनों को सूचना दे दी गई है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी।

R Hindustan
Author: R Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *