डीएम ने किया नगर पंचायत थानाभवन का औचक निरीक्षण
व्यवस्थाएं पाईं संतोषजनक, राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश
थानाभवन (शामली)। नगर पंचायत थानाभवन कार्यालय का शुक्रवार को जिलाधिकारी शामली द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत में कार्यरत नियमित, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की उपस्थिति, राज्य वित्त आयोग से दिए जा रहे वेतन, पीएफ सहित अन्य सुविधाओं की गहन जांच की गई।
जिलाधिकारी ने भवनकर, जलमूल्य एवं अन्य देयों की वसूली की समीक्षा करते हुए राजस्व संग्रह में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्रों के निस्तारण तथा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्ता एवं समयबद्ध निस्तारण की भी विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान नगर पंचायत की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
निरीक्षण के क्रम में एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र स्थित बूढ़ाबाबू तालाब एवं पार्क का भी निरीक्षण किया। तालाब एवं पार्क के सौंदर्यीकरण एवं भव्यता की उन्होंने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती मुसय्यदा, अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा, लेखा लिपिक संजय कुमार सहित सभी सभासद एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखते हुए शासन की मंशानुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
📌 रिपोर्ट : जिला प्रभारी संग पंकज उपाध्याय | थानाभवन
Author: AJEET SHRIWASTAVA
toto88slot habibi88 garuda188








