NGT के आदेश बेअसर, यमुना पर माफिया राज
शामली में पोकलेन से दिन-रात अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में
शामली जिले के बिडौली गांव स्थित शीतलगढ़ी क्षेत्र में यमुना नदी में अवैध खनन खुलेआम जारी है। पोकलेन मशीनों से दिन-रात नदी का सीना चीरकर बालू निकाली जा रही है, मानो कानून नाम की कोई चीज़ मौजूद ही न हो।
हैरानी की बात यह है कि यह सब योगी सरकार के सख्त निर्देशों और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के स्पष्ट आदेशों के बावजूद हो रहा है। भारी मशीनों की आवाज़ और खनन के गड्ढे दूर से ही इस अवैध धंधे की गवाही दे रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से यमुना का जलस्तर और प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हो रहा है। तटवर्ती खेतों में कटान का खतरा बढ़ गया है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं। लोगों में रोष है और यह सवाल हर जुबान पर है कि आखिर खनन माफिया को किसका संरक्षण प्राप्त है?
सूत्रों की मानें तो शिकायतों के बावजूद न तो खनन रुका है और न ही कोई बड़ी कार्रवाई हुई है। इससे प्रशासनिक कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब बड़ा सवाल यही है—
क्या प्रशासन माफियाओं के आगे बेबस है?
और अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई आखिर कब होगी?
# बनें जुर्म के खिलाफ बुलंद आवाज़ #
# बनें गरीब, किसान, मजदूर और शोषितों की आवाज़ #
ख़बर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु संपर्क करें।
#8439121234#
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh





