एमएलसी मोहित बेनीवाल ने मेधावियों को किया सम्मानित
कसेरवा/उन | अजीत कुमार श्रीवास्तव
गांव कसेरवा स्थित सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी श्री मोहित बेनीवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामपाल ने की। समारोह में कस्बे व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में श्री मोहित बेनीवाल ने कहा कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चरित्र, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का आधार है। आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं, इसलिए शिक्षा को नैतिक मूल्यों से जोड़ना आवश्यक है।
इसके बाद एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कस्बा उन में नवनिर्मित शहीद भगत सिंह स्टेडियम एवं कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह युवाओं के लिए साहस, त्याग और देशभक्ति की प्रेरणा हैं और उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में कपिल पंवार (मीडिया प्रभारी), वरुण मलिक (क्षेत्रीय मंत्री, भाजपा), पुनीत द्विवेदी (जिला महामंत्री), निवेश (जिला मंत्री), अमित विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh





