पालिका द्वारा संचालित नवीन मंडी स्थित गौशाला का सुदृढीकरण

पालिका द्वारा संचालित नवीन मंडी स्थित गौशाला के सुदृढीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

 

शामली

जिला प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव

📲8439121234

 

हिन्दू धर्म में गौमाता को एक विशेष दर्जा दिया गया है और गौ सेवा को सभी देवी-देवताओं की सेवा बताया गया है। गौशाला में सेवा करने वाले गौ माता के प्रति सच्ची श्रृद्धा रखने वाले भक्तगणों के अंदर जो सेवा-भाव, करुणा और जागरूकता है, वह वास्तव में अनुकरणीय है, जिससे पता चलता है कि हमारें धर्म में सबसे महत्व रखने वाली गौमाता के प्रति हम कितने सजग है। आप लोगो के प्रयास और गौशाला की सतत निगरानी से ही न केवल व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है, बल्कि आज गौ माता के स्वास्थ्य, सुरक्षा और देखभाल में भी उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उक्त उद्गार नवीन मण्डी स्थित अस्थायी गौशाला में गौवंशों की सुविधा के लिए नवनिर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि श्री अरविन्द संगल चेयरमैन नगर पालिका परिषद् शामली ने व्यक्त किये। इस अस्थायी गौशाला को अभी कान्हा गौशाला का दर्जा प्राप्त हुआ है।

गौशाला के विस्तार एवं आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में पालिका द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिसके लिए नगर पालिका परिषद् शामली द्वारा संचालित नई मण्डी स्थित अस्थायी गौशाला में लगभग 20 लाख रूपये के कार्य को नारियल फोड कर, हरिझण्डी प्रदान की गयी। आज गौशाला में नये शेड, खोर व प्लेटफार्म बनाने का कार्य नगर पालिका परिषद् शामली द्वारा शुरू कराया गया है। गौशाला के इस नवीन निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए पूरे विधि विधान से इसकी नींव रखी गयी। ठंड, हवा एवं बाहरी प्रभावों से गौवंशों की सुरक्षा के लिए यह व्यवस्था की जानी अत्यन्त जरूरी है। गौ-सेवा का यह सतत प्रयास आने वाले दिनों में और भी सशक्त रूप में आगे बढ़ता रहेगा, क्योंकि गौ-सेवा हमारे लिए कर्तव्य ही नहीं, एक संवेदनशील संकल्प है। यह नवनिर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात गौशाला में रह रहे गौवंशों को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा।

आज हमारे द्वारा किये गये प्रयासों को एक सुंदर सफलता मिली है और जल्द ही यह निर्माण कार्य पूर्ण किया जायेगा। क्योंकि गौशाला में गौवंशों के लिए अभी पर्याप्त सुविधाएं नहीं है। गौशाला में आकर गौसेवा करने से मन को बड़ा ही आनन्द मिलता है। गौशाला में प्रतिदिन गौमाता, नंदी व छोटे बछड़ों को हरा चारा व भूसा उपलब्ध कराया जाता है तथा बीमार व कमजोर गौवंश का प्राथमिक उपचार एवं नियमित देखभाल की जाती है। पिछले कुछ समय से गौशाला के लिए प्रभावी व सुदृढ संचालन हेतु लग़नता पूर्वक निरंतरता से प्रयास किए जा रहे है।

इस अवसर पर श्री कान्हा काउ फीडिंग फाउंडेशन के पदाधिकारी, सभासद अजय निर्वाल उर्फ बोबी, सभासद प्रमोद जांगिड, सभासद रोबिन गर्ग, सभासद प्रतिनिधि डॉ0 मनोज कुमार, सन्दीप कुमार, सी0ए0 आशीष कुमार, पवन संगल ठेकेदार, मनीष मित्तल, अनिल कुमार मेट, सतबीर, अंकुर कुमार, गौशाला प्रबन्ध समिति के सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें। सभी ने एक स्वर में गौसेवा को निरंतर आगे बढाने का संकल्प व्यक्त किया।

 

# बनें जुर्म के खिलाफ बुलंद आवाज़ #

हमसे जुड़े और बनें किसान, मजदूर, गरीब और शोषितों की आवाज़

ख़बर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु भी संपर्क करें।

 

 

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh