शामली में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली के तत्वावधान में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

शामली। अजीत कुमार श्रीवास्तव 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली के तत्वावधान में सिटी ग्रीन, दिल्ली रोड, शामली में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती प्रतिभा, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली ने पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए योजनाओं से संबंधित स्टालों का निरीक्षण किया तथा अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ देने पर जोर दिया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती प्रतिभा ने सर्वप्रथम सभी का आभार व्यक्त किया और बताया कि यह मेगा शिविर NALSA एवं SALSA की गाइडलाइन के अंतर्गत आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है, जिससे लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त हो सके।

 

उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब एवं असहाय लोगों को निशुल्क विधिक सहायता एवं कानूनी परामर्श प्रदान करने का कार्य करता है। साथ ही मीडिएशन, लोक अदालत एवं विधिक परामर्श जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

 

इस अवसर पर उन्होंने आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से संपत्ति विवाद, बिजली-पानी के बिल, मोटर वाहन चालान, राजस्व एवं अपराध संबंधी मामलों का निस्तारण कराया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एक साथ मेगा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम के दौरान डीएफओ जगदेव सिंह ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। डिप्टी कलेक्टर विनय प्रताप सिंह भदौरिया ने राजस्व विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। अन्य विभागों द्वारा भी अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई।

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

habibi88 toto88slot garuda188 Baginda168 Baginda168 Baginda168