ग्राम चौपाल में पहुंचे जिलाधिकारी, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुए सख्त निर्देश

 

ग्राम चौपाल में पहुंचे जिलाधिकारी, ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

 

शामली। अजीत कुमार श्रीवास्तव 

विकास खण्ड शामली की ग्राम पंचायत गोहरनी स्थित पीएम श्री विद्यालय परिसर में आयोजित ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी शामली श्री अरविन्द कुमार चौहान ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम के विकास कार्यों की समीक्षा की और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

 

ग्राम चौपाल में जल निगम, राशन, पेंशन, आवास एवं विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतें सामने आईं, जिनके त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

 

चौपाल को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम गोहरनी अब शहर के समान विकसित हो चुका है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक उनके कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

 

इस अवसर पर पीडी डीआरडीए श्री प्रेम चंद, डीपीआरओ श्री संदीप अग्रवाल, अन्य विभागीय अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh