समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने चुनाव आयोग द्वारा जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रत्येक बूथ पर परीक्षण करेगी
शामली
जिला शामली अजीत कुमार श्रीवास्तव
📲#9456889665
समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष अशोक चौधरी एवं अन्य पदाधिकारियों ने जलालाबाद के सभी बूथो पर नियुक्त बीएलए से जलालाबाद नगर पंचायत के कार्यालय मे मीटिंग की तथा उन्हें चुनाव आयोग द्वारा जारी उनके बूथ की ड्राफ्ट लिस्ट वितरित की।
मीटिंग में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जारी संदेश के अनुसार पूरी लगन से ड्राफ्ट लिस्ट के परीक्षण तथा शुद्धिकरण के लिए विचार विमर्श किया।
वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने संदेश में कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी बीएलए ने एसआईआर में पूरी लगन से काम किया है जिसका परिणाम है कि भाजपा नेताओं को 2027 में जीत कठिन लगने लगी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर 200 वोट जुड़वाने का लक्ष्य बनाया है।
ज़हीर मलिक चेयरमेन जलालाबाद ने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि वोटर लिस्ट में कोई फर्जी नाम न जुड़ने पाए।
ज़िलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी चुनाव आयोग द्वारा जोड़े गए नए वोटर के नाम प्रतिदिन प्राप्त कर सम्बंधित बूथ के बीएलए को भेजेगी जिससे उसका त्वरित सत्यापन हो सके।
समाजवादी अनुसूचित प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष सलेक चंद ने कहा कि भाजपा को समझ आ गया है कि 2027 में अनुसूचित जातियों का समर्थन समाजवादी पार्टी को मिलेगा इसीलिए मतदाता सूची में अनुसूचित जातियों के नए वोटरों को नाम जुड़वाने तथा शिफ्टिड श्रेणी के सत्यापन के प्रयास करने होंगे।
मीटिंग में राव तफरूज विधानसभा अध्यक्ष थानाभवन,भूपेन्द्र सैनी,वसीम त्यागी ,ख़ालिद इंजीनियर खालिद,डॉ हामिद ,तासीन मंसूरी,अजर खान,विद्या प्रकाश शर्मा,धर्मवीर प्रधान,हामिद चौधरी एडवोकेट,अमीर आलम,खुशनूद आदि ने भी विचार रखे।
हमसे जुड़े और उठाएं गरीब, किसान, मजदूर और गरीबों की आवाज़
ख़बर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु भी संपर्क करें।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh


