लायंस क्लब शामली दोआब द्वारा जरूरतमंदों को गर्म रजाइयों का विशाल वितरण कार्यक्रम
शामली। लायंस क्लब शामली दोआब के तत्वावधान में दिनांक 25 दिसंबर 2025 को दुर्गा प्रसाद पब्लिक स्कूल, बुढ़ाना रोड, शामली में जरूरतमंदों के लिए गर्म रजाइयों का विशाल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में असहाय एवं गरीब लोगों को रजाइयां वितरित की गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन अरविन्द संगल, चेयरमेन नगर पालिका परिषद शामली रहे। विशेष अतिथि के रूप में लायन डॉ. जगसोरण शर्मा (रीज़न चेयरमैन) एवं लायन अतुल मित्तल (जोन चेयरमैन )उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन रजत अग्रवाल (अध्यक्ष) ने की, जबकि संचालन लायन नीरज गर्ग (सचिव) द्वारा किया गया। सचिन गोयल (कोषाध्यक्ष) की भी विशेष भूमिका रही।
कार्यक्रम संयोजक
लायन पवन संगल जी
लायन सुशील श्रीवास्तव जी।
इस अवसर पर लायन राजेश तायल, लायन रजनीश अग्रवाल, लायन संजीव संगल, लायन भूपेंद्र मालिक, लायन सोमेश गर्ग, लायन अनिल गर्ग, लायन पंकज गुप्ता, लायन राकेश जैन, लायन चंचल जैन, लायन अभिनव कांबोज सहित अनेक लायन साथी उपस्थित रहे।
क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा कार्यक्रम क्लब के वरिष्ठ दिवंगत साथियों स्वर्गीय लायन राजीव गोयल, स्वर्गीय लायन दुष्यंत त्यागी, स्वर्गीय लायन अंजलि तायल एवं स्वर्गीय लायन अनुज गौतम की स्मृति में प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज सेवा के प्रति उनकी भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।
कार्यक्रम में लाभार्थियों ने लायंस क्लब शामली दोआब का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
# बनें जुर्म के खिलाफ बुलंद आवाज़ #
# बनें किसान,मजदूर, और शोषितों की आवाज़ #
खबर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु संपर्क करें।
8439121234
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh





