बेटियों को सशक्त बनाने की पहल, संस्कार भारती स्कूल में 05 ‘किशोरी क्लब’ स्थापित
शामली।
जिला प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव
📞 # 8439121234
जनपद में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को गति देते हुए आज विकास खंड ऊन के संस्कार भारती हाई स्कूल में 05 किशोरी क्लबों की स्थापना की गई। जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान के निर्देशों पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक विकास को खेल-कूद के माध्यम से नई दिशा देना है।
खेल सामग्री से सजेंगे बेटियों के क्लब
जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री मौहम्मद मुशफेकीन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 10-10 छात्राओं के पांच समूह बनाए गए। इन क्लबों को सक्रिय करने के लिए विभाग द्वारा कैरम बोर्ड, लूडो, चेस, हॉकी और वॉलीबॉल जैसी खेल सामग्री बांटी गई।
“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का निवास”
जिला मिशन कोर्डिनेटर श्री सदफ खान ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, “आज भारत की बेटियां अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर तिरंगा लहरा रही हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेलों में रुचि होना अनिवार्य है क्योंकि एक स्वस्थ शरीर ही सफल भविष्य की नींव रखता है।”
सरकारी योजनाओं और सुरक्षा की मिली जानकारी
कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट श्री कुलदीप शर्मा ने छात्राओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराया:
कन्या सुमंगला योजना एवं बाल सेवा योजना की पात्रता।
हेल्पलाइन नंबर्स: 1098 (चाइल्ड हेल्प), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 और 112 की उपयोगिता।
बाल विवाह के विरुद्ध शपथ: छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के कानूनी और सामाजिक दुष्परिणाम बताते हुए ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ बनाने की शपथ दिलाई गई।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
प्रधानाचार्य कुसुम पाल तोमर की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया।
हमसे जुड़े और बनें ग़रीब, किसान, मजदूर और शोषितों की आवाज़
ख़बर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु भी संपर्क करें।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh



