इंडियन ओवरसीज बैंक ने गुरुद्वारा सिंह सभा शामली को दिया ऑनलाइन बारकोड स्टैंड
शामली। अजीत कुमार श्रीवास्तव
डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा गुरुद्वारा सिंह सभा, शामली को ऑनलाइन बारकोड स्टैंड प्रदान किया गया। इसका उद्घाटन बैंक के रीजनल मैनेजर श्री राजन वर्मा ने किया।
इस अवसर पर बैंक की प्रबंधक श्रीमती अंजू बाला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में डिजिटल ट्रांजेक्शन का चलन लगातार बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए बैंक द्वारा ट्रस्टों एवं धार्मिक संस्थाओं को यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि श्रद्धालु डिजिटल माध्यम से धार्मिक व सेवा कार्यों के लिए आसानी से सहयोग राशि सीधे संस्था के खाते में जमा कर सकें।
कार्यक्रम में गुरुद्वारा सिंह सभा शामली के प्रधान सरदार अर्जुन सिंह, सचिव सरदार राजेंद्र सिंह, गुरुनानक जूनियर हाई स्कूल के सचिव सरदार गुरुमुख सिंह, कोषाध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह (डॉ. साहब) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की ओर से रीजनल मैनेजर श्री राजन वर्मा को बुके व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा इंडियन ओवरसीज बैंक का आभार व्यक्त किया गया।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
toto88slot habibi88 garuda188






