मुख्य अतिथि रहे सपा एमएलसी किरण पाल कश्यप
शामली। अजीत कुमार श्रीवास्तव
चौधरी चरण सिंह स्मृति भवन में अखिल भारतीय श्री महर्षि कश्यप विकास चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के एमएलसी किरण पाल कश्यप रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेन्द्र कश्यप (ग्राम कुढ़ाना) ने की।
समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने होली के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और पर्व को सादगी, शुद्ध भाव, प्रेम एवं उल्लास के साथ मनाने का संदेश दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि को एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अनुरोध किया गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कश्यप समाज को कम से कम सात विधानसभा टिकट देकर समाज का सम्मान बढ़ाया जाए।
इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से गौरव कश्यप को टिकट दिलवाने की मांग करते हुए कहा कि इससे सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत कर सकेंगे। मुख्य अतिथि किरण पाल कश्यप ने सभी वक्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और पार्टी की नीति व रणनीति की जानकारी दी।
किरण पाल कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी अगड़े, पिछड़े और दलित सभी वर्गों के हित में कार्य करने वाली पार्टी है, जहां सभी को समान सम्मान मिलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एक-एक वोट साइकिल के निशान पर डालकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में योगदान दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्यकर्ताओं की सभी मांगों को राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर भारत कश्यप, गौरव कश्यप, धीरज तोमर, संजय राठी, डॉ. राजकुमार, भूटटू प्रधान, आज़ाद कश्यप प्रधान, कपिल कश्यप प्रधान (बिडोली सादत), नरेश भनेड़ा, शिवचरण कश्यप, चंदू नेता, जयपाल प्रधान (सोहजंनी), प्रमोद राणा (कादरगढ़), अली नवाज़, नईम राणा, सोमपाल कश्यप (हथछोया), संजय शर्मा, संजीव कश्यप डायरेक्ट, अशोक कश्यप (लपराना) सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh





