प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी मोहित बेनीवाल बोले – भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत
शामली। अजीत कुमार श्रीवास्तव
गांव मुंडेट स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप के स्वागत में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसा संगठन है जहां कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी ताकत होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में मेहनत और समर्पण के आधार पर हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। जो कार्यकर्ता कल तक पीछे बैठकर संगठन का कार्य कर रहा था, वही आज आगे बैठकर नेतृत्व कर रहा है।
उन्होंने कहा कि रामजीलाल कश्यप का जिलाध्यक्ष बनना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण का सम्मान होता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी विकास अग्रवाल, पर्यवेक्षक अनिल पाराशर, सुरेश राणा, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक तेजिंदर निर्वाल, पवन तरार, सत्येंद्र तोमर, मृगांका सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा वरुण मलिक, जिला उपाध्यक्ष शशि अरोड़ा, जिला मंत्री दिवाकर कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी कपिल पंवार, सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, प्रमुख विनोद जी कांधला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन पुनीत द्विवेदी ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री कुसुम लता पाल व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh






