⚡ शामली में नौकरी का महाकुंभ, 1022 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

🚨    ।  ब्रेकिंग न्यूज़ | शामली 🚨

 

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत शामली में लगा वृहद रोजगार मेला, युवाओं को मिला बड़ा अवसर

 

जनपद शामली के सिटी ग्रीन्स, दिल्ली रोड पर राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन और जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंच पर एमएलसी मोहित बेनीवाल, विधायक प्रसन्न चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रामजीलाल कश्यप, नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल एवं जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान मौजूद रहे।

 

📊 मेले में कुल 1899 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 1022 युवाओं का मौके पर ही चयन कर उन्हें ऑफर लेटर वितरित किए गए।

 

👉 इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया।

 

कार्यक्रम में सीडीओ विनय कुमार तिवारी, आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

✍️ रिपोर्ट: अजीत कुमार श्रीवास्तव

जिला प्रभारी, आर हिंदुस्तान

जिला शामली

संपर्क सूत्र # 9456889665

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh