फर्जी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 22 हजार नगदी बरामद
शामली। थाना कोतवाली शामली पुलिस ने दुकानदार से फर्जी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22,000 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 18 मार्च 2026 को गांधी चौक स्थित दुकानदार संजय कुमार से तीन अज्ञात व्यक्तियों ने फर्जी ऑनलाइन भुगतान दिखाकर 30,000 रुपये की ठगी कर ली थी। इस संबंध में थाना कोतवाली शामली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मामले का सफल अनावरण करते हुए नकुल, टिंकू और रजत निवासी ग्राम विलासपुर थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया।
फर्जी ऐप से करते थे ठगी
पूछताछ में आरोपी टिंकू ने बताया कि उन्होंने मोबाइल में PhonePe जैसी दिखने वाली फर्जी एप डाउनलोड कर रखी थी। इस एप के माध्यम से वे दुकानदार को फर्जी ट्रांजेक्शन सफल होने का मैसेज दिखाकर विश्वास में लेते थे, जबकि वास्तव में कोई पैसा ट्रांसफर नहीं होता था।
आरोपियों ने इसी तरीके से दुकानदार से 30,000 रुपये लिए और बाद में आपस में बांट लिए।
अन्य घटनाओं की भी जांच जारी
पुलिस अब आरोपियों से अन्य जनपदों में की गई संभावित घटनाओं के बारे में भी पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
22,000 रुपये नगद
रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन
बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (UK07FR6291)
गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक सचिन शर्मा
उपनिरीक्षक राकेश गौतम
हेड कांस्टेबल भगत भाटी
हेड कांस्टेबल सुमित बैंसला
कांस्टेबल शादाब
🖋️अजीत कुमार श्रीवास्तव
👤जिला प्रभारी
🎤 आर हिंदुस्तान
📞 9456889665
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh





