गढ़ी अब्दुल्ला खां में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश सैनी के आवास पर हुआ आयोजन, बाबा साहेब के विचारों पर चलने का आह्वान
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गढ़ी अब्दुल्ला खां में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश सैनी के आवास पर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश सैनी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता थे और हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष करते हुए दलितों, पिछड़ों और वंचितों को न्याय दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया।
उन्होंने आगे कहा कि उनके द्वारा रचित संविधान ही देश के सभी नागरिकों को समान न्याय देने का आधार है। आज कुछ शक्तियां राष्ट्रवाद के नाम पर संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, ऐसे में हमें इसकी रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।
इस दौरान नरेंद्र सैनी, सुमित सैनी, रिशिपाल कोरी, मोनू सैनी, सोनू सैनी, दीपक सैनी, समय सिंह कोरी, करण सिंह कोरी, सोमपाल कश्यप, सुधांशु सैनी, महिपाल कश्यप, राजपाल कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:
🖋️अजीत कुमार श्रीवास्तव,
👤जिला प्रभारी
🎤आर हिंदुस्तान
📞 9456889665
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh





