
इसी क्रम में 9/10 सितंबर 2026 की रात पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश पर चलाए जा रहे चोरी/लूट की घटनाओं के अनावरण अभियान के तहत थाना बाबरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम हाथी करौंदा से खानपुर जाने वाले मार्ग पर तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम पुत्र तनवीर, निवासी मोहल्ला शिवाजी/राजपूत मोहल्ला गोंडा, थाना जाफराबाद, नई दिल्ली; साजिद पुत्र जमील अहमद, निवासी खाईखेड़ा, थाना ककरौली, जनपद मुजफ्फरनगर; तथा अब्दुल आहद पुत्र मोहम्मद अकरम, निवासी गली नंबर-24, मोहल्ला धर्मपुरी, थाना उस्मानपुर, नई दिल्ली के रूप में की है।
यह सामान हुआ बरामद
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त दो टाटा पिकअप वाहन, जिनके नंबर DL-1LAJ-2565 और DL-1LAL-6993 बताए गए हैं, बरामद किए गए हैं। इसके अलावा करीब 22 बंडल बिजली के तार, दो ट्यूबवेल केबल, तीन नीले कटर, एक हथौड़ी, पांच वाइब्रेशन डैम्पर, दो सस्पेंशन क्लैंप, दो कटआउट तथा चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 1,200 रुपये की नकदी बरामद हुई है।
कई घटनाओं में शामिल होने का आरोप
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों द्वारा करीब आठ-नौ दिन पूर्व ग्राम हाथी करौंदा के जंगल तथा करीब चार-पांच दिन पूर्व ग्राम कुरसामली के जंगल से विद्युत तार चोरी करने की बात सामने आई है। इसके अलावा करीब दो माह पूर्व ग्राम कंजरहेड़ी और करीब तीन दिन पूर्व ग्राम बंतीखेड़ा के जंगल से ट्यूबवेल/नलकूप के केबल व कटआउट चोरी करने की घटना में भी उनकी संलिप्तता बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी किए गए सामान को चलते-फिरते कबाड़ियों को बेच देते थे और उससे प्राप्त रकम को अपने आर्थिक लाभ के लिए इस्तेमाल करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना बाबरी में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास के संबंध में अन्य जनपदों और राज्यों से भी जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थाना बाबरी प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह, उपनिरीक्षक खूब सिंह, उपनिरीक्षक विक्रम भाटी, उपनिरीक्षक संदीप कालखंडे, हेड कांस्टेबल आकाशदीप, हेड कांस्टेबल अंकित भाटी, कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल हातम सिंह और कांस्टेबल प्रभात शामिल रहे।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh








