बारह दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर जुटे जैन धर्मावलंबी

  • न्यूज डेस्क,R Hindustan, औरैया,Published by: रेनू गुप्ता
  • दिबियापुर । स्थानीय राणानगर प्रकाश कालोनी में स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को विशेष पूजा के साथ पिछले बारह दिनों से चल रहे पर्यूषण पर्व का समापन हुआ ।

    मंदिर के पुजारियों ने भगवान तीर्थकर महाराज का पंचामृत से अभिषेक किया ।इस मौके पर नगर के सभी जैन धर्मावलंबियों ने भगवान श्री तीर्थकर की प्रतिमा पर पंचामृत जलधारायें छोड़ी । जैन समाज के सुरेश चंद्र जैन ने बताया कि समापन पर क्षमावानी पर्व मनाते हैं जिसमें लोग एक दूसरे से क्षमा माँगते हैं। उन्होंने बताया कि भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी से पर्यूषण पर्व शुरु होकर अनंत चतुर्दशी तक मनाते हैं । इस त्रैकालिक शाश्वत पर्व के दौरान संयम से रहकर पूजा, पाठ व्रत नियम एवं उपवास रखते हैं ।
    प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं ने पीत वस्त्र धारण करते हुये धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न किये । इस मौके पर सुरेश चंद्र जैन, अतुल्य जैन , अंशुल जैन, अभिषेक जैन , मुकेश जैन प्रधानाचार्य, गुलाब चन्द जैन, उग्रसेन जैन, रतनचंद , विजय कुमार , पदम चन्द्र , राजेन्द्र , संजय , आशीष , प्रशान्त , मनीष , महेश , अखिलेश , कमलेश , राकेश , दीपक, पूरन चंद जैन , विवेक जैन एडवोकेट, राजा जैन ,सुमित जैन एवं विधायक प्रतिनिधि अजय पोरवाल आदि मौजूद रहे पूजा के बाद मंदिर में देर शाम तक प्रसाद वितरण हुआ ।

    R Hindustan
    Author: R Hindustan

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *