शेम्फोर्ड स्कूल औरैया में ग्रेजुएशन सेरेमनी का भव्य आयोजन हुआ


औरैया से रवि वर्मा की खास खबर

औरैया जिले में पहली बार शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक के- 12 स्कूल औरैया में आज दिनांक 24 मार्च 2023 को शेमलिटिल स्टार्स का प्रशस्ति पत्र समारोह एवं बिग लीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया Iकार्यक्रम का शुभारंभ जिला औरैया की विधायिका श्रीमती गुड़िया कठेरिया जी,प्रधानाचार्या डॉ. मीनाक्षी नरुला जी, अध्यक्ष श्री अनिल हाडा जी,संस्थापक एवं प्रबंधक देवेंद्र गुप्ता जी कार्यकारी सदस्य श्री अनंगपाल तोमर जी, श्री मनीष गुप्ता जी,श्रीमती बविता गुप्ता जी सहित उप प्रधानाचार्य श्री अमित चौधरी जी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया एवं शेमलिटिल स्टार्स ने मन्त्रमुग्ध होकर गायत्री मंत्र का सस्वर गायन प्रस्तुत कियाI विद्यालय द्वारा शेमलिटिल स्टार्स के अभिभावकों को भी बुलाया गया और उनका स्वागत तिलक एवं बैच के साथ किया गया ताकि इस मौके को यादगार बनाया जा सके I विद्यार्थियों ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वागत गीत प्रस्तुत किया I वही शिक्षिका डोली शर्मा , उर्वशी मिश्रा एवं दीप्ती सेठी जी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत अतिथि देवो भवः सम्बोधन करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कियाI
छात्रों ने गीत बुद्धू सा मन एवं इत्ती सी हॅंसी पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया जिसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए और उन्होंने बच्चों का मनोबल तालियों की गड़गड़ाहट से बढ़ाया I वही दूसरी तरफ बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ विभिन्न प्रकार के खेलों को खेलते हुए नृत्य एवं हेयर स्टाइल जैसी गतिविधियों को प्रस्तुत किया I बच्चों ने रैम्प वॉक में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी अद्भुत कलाओं को प्रस्तुत करते हुए अपनी आन्तरिक प्रतिभा का प्रदर्शन कियाI वही शेमलिटिल स्टार्स को प्रशस्ति पत्र के साथ अंक तालिका का भी वितरण किया गयाI
कार्यक्रम के अंत में विधायिका श्रीमती गुड़िया कठेरिया जी ने बच्चों के अप्रतिम प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी I वही अध्यक्ष श्री अनिल हाडा जी एवं प्रबंधक देवेंद्र गुप्ता जी ने भी शेमलिटिल स्टार्स के मेहनत, जज्बे और जुनून की सराहना कीI प्रधानाचार्य डॉ. मीनाक्षी नरुला जी ने विद्यार्थियों के बिग लीप विषय में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चा अद्भुत होता है हमें उनकी प्रतिभा निखारने के लिए उचित वातावरण देने की आवश्यकता होती है I

R Hindustan
Author: R Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *