आम लोगों पर भारी सब्जियों की महंगाई गरीबों की थाली से गायब हुई सब्जी

औरैया से रेनू गुप्ता की ख़ास रिपोर्ट

अदरक चाय की चुस्कियों से दूर टमाटर 140 पार अदरक 350

औरैया। सब्जियों पर बेतहाशा महंगाई की मार से आम आदमी का जायका बिगड़ गया है। अदरक 350 टमाटर 140 के पार पहुंचने के साथ ही आम सब्जियां भी आम लोगों की थाली से दूर हो गई। सब्जियों पर महंगाई के तड़के से आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है वही 1 किलो सब्जी खरीदने वाले सिर्फ 250 ग्राम सब्जी खरीदते दिख रहे हैं।
इन दिनों सब्जियों की भीषण महंगाई से मध्यम वर्ग व गरीब तबके के लोग बेहद परेशान है। सब्जियों की महंगाई की हालत यह है अदरक 350 रुपए प्रति किलोग्राम टमाटर 140 घुइयां 60 कुंदरु 60 तरोई 60 भिंडी 60 करेला 50 परवल 80 शिमला मिर्च 80 बैंगन 60 कटहल 40 आलू 30 प्याज 30 मिर्च 150 व कद्दू 30 रुपए प्रति किलो बिक रहा। सब्जियों की बेतहाशा मूल्य वृद्धि से हालत यह है कि जो लोग 1 किलोग्राम सब्जी खरीदते थे वह अब 200 से 250 ग्राम सब्जी खरीदते ही दिख रहे हैं। जिले के सब्जी उत्पादक महेश शाक्य रघुनंदन लाल दोहरे रामरतन शाक्य का कहना है कि बारिश के चलते खेतों में पानी भर जाने से सब्जियां सरकार बुरी तरह बर्बाद हो गई हैं जिसके चलते उन लोगों को भारी नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि मंडियों में सब्जियों की आमद कम होने और महंगाई बढ़ने के कारण सब्जी खरीदने के लिए ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं ऐसे में कई कई दिन तक सब्जी ना बिक पाने के कारण महंगी सब्जी भी खराब होकर बर्बाद हो जाती है जिससे सब्जी विक्रेताओं को भारी नुकसान पहुंच रहा है। बताया गया है कि सब्जी कि महंगाई के चलते भले ही धन्नासेठ महंगी सब्जी का पर्याप्त स्वाद ले रहे हो लेकिन मध्यम वर्ग व गरीबों का सब्जी का भाव सुनकर ही जायका बिगड़ जाता है। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल सब्जी के दामों में कमी आने से दूर-दूर तक आसार नजर नहीं आ रहे हैं जिससे सब्जी के मूल्यों में उछाल आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

R Hindustan
Author: R Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *