क्षेत्र में बढ़ती बीमारियों की रोकथाम हेतु डॉक्टर एवं कर्मचारी की बैठक आहूत कर स्वच्छता के दिए निर्देश

मैलानी खीरी से संवाददाता अनुज कुमार बाथम की रिर्पोट

मैलानी खीरी मे बुधवार दिनांक 27/9/2023 को नगर पंचायत के परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति माहेश्वरी जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में शासन की मंशानुरूप स्वच्छता ही सेवा तथा संचारी रोग के अंतर्गत बैठक कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पंचायत सभागार में स्वच्छताग्राहियों को P. H. Cके डॉक्टरों की टीम ने मलेरिया, डेंगू, टायफाइड की जांच कर सफाई कर्मचारियों को बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए।
पंचायत सभागार में संचारी रोग अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभासदों, सफाई नायकों को वार्डों में सफाई, फांगिंग, स्प्रे कार्य कराने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। रोस्टर के अनुसार प्रत्येक वार्ड की विषेश सफाई कराई जाएगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगर को साफ रखने के लिए सफाई नायकों को प्रेरित कर कहा कि झाड़ झंखाड़ पर स्प्रे कर उसे तुरंत साफ किया जाए। नगर अध्यक्ष ने डॉ संजीव कुमार को प्रत्येक वार्ड में टीम भेजकर आयुष्मान कार्ड बनाने और उनके वितरण करने को कहा, जिससे शासन की योजना का लाभ पात्रों को आसानी से मिल सके।

P. H. C प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया बरसात के बाद मंच्छरों से बचाव करने पर मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया आदि से बचा जा सकता है। इसलिए सफाई का विशेष ध्यान रखें। मच्छर, मक्खियों को न पनपनें दें। फुल आस्तीन के कपड़े पहनें। जिससे तमाम बीमारियों से बचा ज सकता है।
इस अवसर पर समाजसेवी श्री भवानी शंकर माहेश्वरी, डॉ. संजीव कुमार,C. H. O सोहन सिंह, BMC-UNICEF अंकित मिश्रा, फार्मेसिस्ट चंद्र सिंह, सभासद पति राजकुमार,सभासद रशीद हुसैन, सभासद रामशंकर, सभासद दिलीप कुमार,सभासद सूरज मौर्या, सभासदपति नरेंद्र वर्मा, सभासद मनोज कुमार, सभासद अजीत यादव, समस्त नगर पंचायत कर्मचारी एवं सफाई नायक आदि मौजूद रहे।

R Hindustan
Author: R Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *