* श्रवण पर सूरज पत्रकार की छवि धूमिल करने का आरोप, आदर्श मंडी थाना,शामली में दिया प्रार्थना पत्र*
शामली। जिले के मीडिया जगत में पत्रकार के बीच विवाद उस समय चर्चा में आ गया जब स्थानीय पत्रकार सूरज ने श्रवण पर गंभीर आरोप लगाते हुए आदर्श मंडी थाना,शामली में मानसिक उत्पीड़न का प्रार्थना पत्र दिया।
सूरज पत्रकार का आरोप है कि श्रवण ने उन्हें सोशल प्लेटफॉर्म व सार्वजनिक स्थानों पर ‘दलाल’ बताकर न केवल उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाई, बल्कि उनकी पत्रकारिता छवि को भी धूमिल किया। इससे उन्हें मानसिक तनाव व सामाजिक बदनामी का सामना करना पड़ रहा है।
सूरज पत्रकार ने अपने प्रार्थना पत्र में मांग की है कि पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई करे, ताकि उनकी सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित हो सके।
आदर्श मंडी पुलिस ने मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू करने की बात कही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वायरल खबर के आधार पर पुलिस की छवि को भी धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
मामले को लेकर जिले के पत्रकारों में भी नाराज़गी और चर्चा का माहौल बना हुआ है। कई पत्रकारों ने इसे मीडिया जगत की मर्यादा पर चोट बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh




