गंगोह मार्ग पर बस और बाइक की टक्कर

गंगोह मार्ग पर यात्रियों से भरी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई,युवती गंभीर घायल के चलते शामली रेफर

  

चौसाना(शामली)। गंगोह मार्ग के राजमहल पैलेस के निकट एक तेज रफ्तार यात्रियों से भरी बस ने बस सवार दो भाई बहनों को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि युवक के साथ कॉलेज जा रही युवती गम्भीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि बाइक सवार युवक अपनी बहन को डिग्री कॉलेज मे स्कॉलरशिप का फार्म जमा कराने के लिए लेकर जा रहा था।  हादसे मे युवक की मौत के बाद घर मे कोहराम मचा हुआ है।
      मंगलवार को लक्की पुत्र रमेश अपनी बहन सलोनी निवासी ग्राम गंगारामपुर को बाइक संख्या यूपी19आर-8142 पर बैठाकर इस्सापुर जिला सहारनपुर स्थित के एस डिग्री कॉलेज मे स्कॉलरशिप का फार्म जमा कराने के लिए जा रहा था।शाम करीब पौने चार बजे जैसे ही गंगोह मार्ग स्थित राजमहल बैंकेट हॉल के निकट पहुंचा तो विपरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार यात्रियों से भरी बस ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। जिससे दोनो युवक-युवती सडक पर जा गिरे। चीख पुकार सुनकर हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। जबकि मौके का फायदा उठाकर बस चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
     राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी ऊन मे भर्ती कराया , जहां युवक लक्की को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया,जबकि घायल युवती को गंभीर हालत में शामली के लिए रेफर कर दिया गया है।उधर,हादसे के बाद पीड़ितों के परिवार मे कोहराम मच गया है।
      #बने जुर्म के खिलाफ बुलंद आवाज़#
#हमसे जुड़े और उठाएं गरीब, किसान, मजदूर और शोषितों की आवाज़#
खबर , विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु संपर्क करें।
                     #8439121234#
AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli,Uttar Pradesh Mobile Number # 9456889665 सम्पूर्ण भारत में कहीं से भी चैनल से जुड़ने हेतु भी संपर्क करें।