शामली शुगर मिल निवासी युवती ने नौकरी लगवाने के नाम पर की लाखों की ठगी

शामली शुगर मिल निवासी युवती ने नौकरी लगवाने के नाम पर की लाखों की ठगी

 

शुगर मिल क्षेत्र निवासी एक युवती ने समाज कल्याण विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर अनेक बेरोजगारों से लाखों रुपये ठग लिए । आरोप है कि आरोपी ने विभाग में प्रभाव होने की बात कहकर अलग-अलग किश्तों में रकम ली, लेकिन न तो नौकरी दिलाई और न ही पैसे वापस किए।

 

काफी समय बीतने के बाद जब युवकों ने रकम लौटाने की मांग की तो आरोपी युवती और जिम्मेदार बाबूराम जयंत, ओमपाल, मोनू जयंत ,विकास और पिता श्याम सिंह टालमटोल करने लगे। इस मामले में ख़बर लिखने तक बहुत सारे साक्ष्य हैं जिसकी विस्तृत ख़बर और खुलासा नई ख़बर में होगा ।

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh