जनपद शामली में नर्सरी से कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालय

नर्सरी से कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालयों में 24 व 26 दिसंबर को शैक्षिक कार्य रहेंगे बंद

शामली

जनपद शामली में अत्याधिक ठंड एवं शीतलहर के दृष्टिगत नर्सरी से कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालयों में 24 व 26 दिसंबर को शैक्षिक कार्य बन्द रहेंगे।

 

उक्त आशय की जानकारी देते हुए लता राठौर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली ने बताया कि अरविंद कुमार चौहान जिलाधिकारी, शामली द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहर के दृष्टिगत बेसिक शिक्षा परिषद के अन्तर्गत जनपद शामली में संचालित सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय एवं यू.पी. बोर्ड / सी.बी.एस.ई.बोर्ड / आई.सी.एसई. बोर्ड के नर्सरी से कक्षा-8 तक के समस्त विद्यालय दिनांक 24 दिसम्बर 2025 व 26 दिसम्बर 2025 को शैक्षिक कार्य बन्द रहेगें। विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी पूर्व की भाँति विद्यालय में उपस्थित होकर यू-डायस, अपार आई०डी०, एस०आई०आर० एवं अन्य विभागीय कार्य आदि सम्पन्न करेंगें।

खबर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु संपर्क करें।

#8439121234#

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh