एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज ने स्पष्ट किया पूरा प्रकरण, कोर्ट के आदेशों के तहत की जा रही है कार्रवाई
कैराना (शामली)।
कैराना तहसील क्षेत्र में सरकारी चकमार्ग व नाली से जुड़े प्रकरण को लेकर कुछ संगठनों व व्यक्तियों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने साफ कहा कि तहसील प्रशासन किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को संरक्षण नहीं दे रहा है, बल्कि संपूर्ण कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के अनुरूप की जा रही है।
एसडीएम निधि भारद्वाज ने बताया कि कैराना क्षेत्र के बाहर हदूद, हल्का-02 स्थित खसरा संख्या 990 व 991 से संबंधित भूमि विवाद वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। इस प्रकरण में दूसरे पक्ष द्वारा माननीय न्यायालय से स्टे (Stay Order) प्राप्त किया गया है, जिसके चलते तहसील प्रशासन कानूनन किसी भी प्रकार की जबरन कार्रवाई नहीं कर सकता।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कोर्ट के आदेशों का पालन करना प्रशासन की संवैधानिक जिम्मेदारी है और जब तक न्यायालय से कोई स्पष्ट निर्देश प्राप्त नहीं होता, तब तक स्थिति यथावत बनाए रखना अनिवार्य है। एसडीएम ने कहा कि जैसे ही न्यायालय से स्टे हटेगा या कोई नया आदेश प्राप्त होगा, तहसील प्रशासन तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
एसडीएम निधि भारद्वाज ने यह भी कहा कि जिलाधिकारी शामली द्वारा दिए गए निर्देशों का पूर्ण सम्मान किया जा रहा है, लेकिन न्यायालयी प्रक्रिया के बीच प्रशासनिक कार्रवाई करना कानून के विरुद्ध होगा। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि तहसील प्रशासन दबाव या प्रभाव में नहीं, बल्कि कानून और न्याय के दायरे में रहकर कार्य कर रहा है।
एसडीएम ने आमजन व पत्रकारों से अपील की कि वे तथ्यों की पूरी जानकारी के बाद ही कोई निष्कर्ष निकालें और न्यायालयी प्रक्रिया में सहयोग करें, जिससे विवाद का समाधान विधिसम्मत तरीके से हो सके।
# बनें जुर्म के ख़िलाफ़ बुलंद आवाज़ #
हमसे जुड़े और बनें ग़रीब किसान, किसान, मजदूर, शोषितों की आवाज़।
ख़बर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु संपर्क करें।
# 9456889665 #
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh






