जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कोहरे के दृष्टिगत विशेष अभियान चलाकर वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के एडीएम के कड़े निर्देश
शामली
श्री सत्येन्द्र सिंह,अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), शामली की अध्यक्षता में कल कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से सड़क सुरक्षा की दृष्टि से एजेंडा बिंदु के अनुसार समीक्षा करते हुए उचित दिशा निर्देश देते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जहां पर भी अधिक रोड एक्सीडेंट होते हैं उन स्थानों पर विशेष रूप से सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए।बैठक में संबंधित द्वारा अपर जिलाधिकारी को जो भी कार्य कराये गये है,उसके बारे में अवगत कराया। बैठक में बनत बाईपास/बलवा बाईपास पर प्रस्तावित फ्लाईओवर का निर्माण कार्य प्रकिया में तेजी लाने के निर्देश एन.एच.ए.आई. को दिए। बैठक में समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी ने जनपद शामली में बाईपास निर्माण के पश्चात VUPs पर सुरक्षा की दृष्टि से convex mirror लगाए जाने के निर्देश एन.एच.ए.आई. को दिए गए थे जिसके क्रम में उक्त कार्य हो गया है। निर्देशित किया गया कि जहां जरूरत है वहां पर भी उक्त कार्य कराया जाए। जनपद शामली में पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-709AD) एवं मेरठ करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-709A) पर यमुना नदी के सेतु के साइड में दोनों और सुरक्षात्मक मजबूत जाल लगाने के निर्देश एन.एच.ए.आई. को दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुए मानक के अनुसार यातायात के नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए वहीं पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो फ्यूल का भी शक्ति से पालन कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजकुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण दीपेंद्र जायसवाल, एआरटीओ रोहित राजपूत यातायात सहित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।
“बने जुर्म के ख़िलाफ़ बुलंद आवाज़”
किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार के ख़बर की सूचना देकर बनें सच्चे भारतीय ।
अजीत कुमार श्रीवास्तव
9456889665
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh






