शामली: पुलिस की वर्दी पहनकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, होमगार्ड भी शामिल
जिला शामली प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव
📞# 9456889665
शामली। जनपद की कोतवाली पुलिस ने पुलिसकर्मी बनकर जनता से पैसे ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से ठगी के 25,000 रुपये और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों में से एक होमगार्ड के पद पर तैनात है।
क्या था पूरा मामला?
बीते 11 जनवरी 2026 को ग्राम बुटराड़ी निवासी जयप्रकाश सिंह के घर दो व्यक्ति पुलिस की वर्दी में पहुंचे थे। उन्होंने खुद को स्थानीय चौकी पर तैनात बताया और परिवार के एक सदस्य की नौकरी का हवाला देकर झांसा दिया। जब पीड़ित घर के अंदर पैसे गिन रहे थे, तभी एक आरोपी अंदर घुसा और 25,000 रुपये लेकर फरार हो गया। संपर्क न होने पर पीड़ित ने थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने जाल बिछाया। क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती अपेक्षा निम्बाडिया के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने आज 17 जनवरी को दोनों वांछितों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
विपिन कुमार: निवासी मित्तलगढ़, सहारनपुर।
सोनू (होमगार्ड): निवासी ग्राम चौरा, सहारनपुर।
आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ पहले भी जनपद शामली के झिंझाना और सहारनपुर के ननौता थाने में चोरी और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।
बरामदगी: पुलिस ने अभियुक्तों के पास से लूटे गए 25,000/- रुपये नकद और बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।
पुलिस टीम: इस सराहनीय कार्य में उ.नि. मुकेश दिनकर, है.का. उरेन्द्र, है.का. कंवरपाल और का. संदीप कुमार की मुख्य भूमिका रही।
रिपोर्ट: अजीत कुमार श्रीवास्तव (जिला प्रभारी, आर हिंदुस्तान न्यूज)
हमसे जुड़े और बनें ग़रीब किसान मजदूर और शोषितों की आवाज़
ख़बर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु भी संपर्क करें।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh




