शामली (उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शामली के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं भारतीय किसान संघ के जिला कोषाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी का असमय निधन जनपद के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन की खबर मिलते ही संघ, किसान संगठन और समाज के हर वर्ग में गहरा शोक व्याप्त हो गया।
उपेंद्र द्विवेदी अपने सरल स्वभाव, अनुशासित जीवन और राष्ट्र व समाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उन्होंने वर्षों तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से समाज निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही भारतीय किसान संघ में जिला कोषाध्यक्ष के रूप में किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य किया।
उनके असमय चले जाने से न केवल संघ और संगठन को, बल्कि पूरे शामली जनपद को गहरा आघात पहुंचा है। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
परमपिता परमेश्वर से यही कामना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारजनों व सहयोगियों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
#बनें जुर्म के ख़िलाफ़ बुलंद आवाज़#
हमसे जुड़े और बनें ग़रीब, किसान, मजदूर और शोषित की आवाज़
ख़बर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु संपर्क सूत्र
9456889665
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli,Uttar Pradesh Mobile Number # 9456889665 सम्पूर्ण भारत में कहीं से भी चैनल से जुड़ने हेतु भी संपर्क करें।





