गंदेवड़ा संगम पर उमड़ा हिंदुओं का सैलाब, स्वामी दीपांकर बोले- ‘बंटोगे तो कटोगे, एकता में ही शक्ति’
गढ़ीपुख़्ता (शामली)।
जिला प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव
📲8439121234
क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा स्थित ‘गंदेवड़ा संगम’ पर बुधवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजेश योगी जी के आश्रम में आयोजित बैठक और सम्मेलन में भारी संख्या में हिंदू समाज के लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर महाराज और विशिष्ट अतिथि के रूप में आरएसएस मेरठ प्रांत के सह प्रांत प्रचारक आनंद जी मौजूद रहे।
जातियों में न बंटें, एकजुट रहें: स्वामी दीपांकर
सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वामी दीपांकर महाराज ने बेहद कड़े और भावुक शब्दों में समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “आज आप संगम पर खड़े हैं और सामने हिंदुओं का सैलाब है। याद रखिए, अलग-अलग रहते हो इसीलिए कट जाते हो। एकता में ही वह ताकत है जो आपको सुरक्षित रख सकती है।”
उन्होंने बांग्लादेश और कश्मीर की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदू होना ही कुछ लोगों के लिए गुनाह बन गया है। उन्होंने समाज में फैली जातिवाद की कुरीति पर प्रहार करते हुए कहा कि अन्य धर्मों के लोग अपने धर्म से पहचाने जाते हैं, लेकिन हिंदू समाज जाट, जाटव, गुर्जर, सैनी और कश्यप जैसी अनगिनत जातियों में बंटा हुआ है। उन्होंने आह्वान किया कि जब तक हम जातियों में बंटते रहेंगे, तब तक कमजोर रहेंगे।
लव जिहाद और सामाजिक सुरक्षा पर चिंता
स्वामी जी ने लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां कभी सूटकेस तो कभी फ्रिज में मिल रही हैं, यह गंभीर स्थिति है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र की रक्षा और समाज की मजबूती के लिए दिन-रात काम करने वाले लोगों के साथ खड़े होने की अपील की।
महायज्ञ और राष्ट्र रक्षा का संकल्प
समिति के अध्यक्ष राजेश योगी ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना और जातिगत भेदभाव जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाना है। कार्यक्रम के दौरान एक विशाल महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें आहुति देकर सभी उपस्थित लोगों ने देश की रक्षा और राष्ट्र को शक्तिशाली बनाने की प्रतिज्ञा ली।
राजनीतिक और सामाजिक दिग्गजों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश योगी ने की और कुशल संचालन प्रख्यात कवि डॉ. स्वदेश यादव ने किया। इस मौके पर भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
कीरत सिंह: गंगोह विधायक
आनंद जी: सह प्रांत प्रचारक (RSS), मेरठ प्रांत
वीरेंद्र पुंडीर: जिला महामंत्री, भाजपा
अजीत राणा: जिला उपाध्यक्ष, भाजपा
रूमा चौधरी: जिला महामंत्री, महिला मोर्चा
अरविंद भारद्वाज: जिला प्रचारक
इसके अलावा कुशल पाल भावसी, कुंवर रविंदर, विनय, मनीष, सुमंत पंवार, चंद्रवीर कुआंखेड़ा, नरेंद्र शास्त्री, डॉ. राकेश सिंह, परीक्षित सिंह, राहुल सिंह और अमित शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
हमसे जुड़े और उठाएं गरीब, किसान, मजदूर और शोषितों की आवाज़
खबर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु भी संपर्क करें।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh




