डिम्पल यादव भारतीय नारी की सौम्यता की प्रतीक-सुधीर पंवार

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मैनपुरी से सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन भैंसवाल स्थित कैम्प कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया

भैंसवाल (शामली)

जिला प्रभारी: अजीत कुमार श्रीवास्तव 

📲 #8439121234

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटा तथा उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए समाज एवं राजनीति में उनके योगदान पर चर्चा की।

वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि श्रीमती डिम्पल यादव जी भारतीय संस्कृति में वर्णित नारी का आदर्श रूप है तथा उन्होंने सभी भूमिकाएं सफलतापूर्वक निभाई है।

ज़िलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कहा कि श्रीमती डिम्पल यादव ने महिलाओं के सम्मान एवं कल्याण के मुद्दों को समाज एवं संसद में ज़ोरदार रूप से उठाया है।

समाजवादी अनुसूचित प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष सलेक चंद ने कहा कि श्रीमती डिम्पल यादव जी दलितों के प्रति संवेदनशील है तथा सामाजिक भेदभाव समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

समाजवादी महिला सभा की ज़िलाध्यक्ष अर्चना चौधरी ने कहा कि श्रीमती डिम्पल यादव जी का व्यक्तित्व बहुआयामी है तथा वो असंख्य महिलाओं की प्रेरणा स्रोत है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जावेद जंग,सतीश जलालपुर,तासीन मंसूरी,बिट्टू ताना,विश्वजीत पंवार,देवेंद्र वालिया,भूपेन्द्र सैनी,खुशनूद,हरित पंवार,धर्मवीर,रामकुमार रोड ने केक काट कर जन्मदिन मनाया।

हमसे जुड़े और उठाएं गरीब, किसान, मजदूर और शोषितों की आवाज़

खबर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु भी संपर्क करें।

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh