एसपी शामली ने किया थाना कांधला का औचक निरीक्षण

शामली | पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह ने बुधवार को थाना कांधला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में रखे अभिलेखों के रख-रखाव, सीसीटीएनएस कार्यों की प्रगति तथा महिला हेल्पडेस्क के संचालन का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद एसपी ने कस्बा कांधला के मुख्य बाजार में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, अतिक्रमण एवं अन्य स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली।

एसपी एन.पी. सिंह ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखी जाए, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी रखी जाए तथा रात्रिकालीन गश्त को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli,Uttar Pradesh Mobile Number # 9456889665 सम्पूर्ण भारत में कहीं से भी चैनल से जुड़ने हेतु भी संपर्क करें।