विद्युत व्यवस्था सरकार के दावों के विपरीत बदहाल: सपा एमएलसी किरणपाल कश्यप

 

बिजली व्यवस्था पर सपा का सरकार पर हमला, एमएलसी किरणपाल कश्यप ने उठाए गंभीर सवाल

 

शामली।

प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी ने सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। विधान परिषद में सपा के एमएलसी किरणपाल कश्यप ने कहा कि सरकार के दावों के विपरीत प्रदेश में बिजली व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है, जिसका सीधा असर किसानों और ग्रामीण उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।

 

एमएलसी ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं से मनमाने तरीके से अधिक बिल वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए बिजली कनेक्शन की न्यूनतम क्षमता घटाकर 2 किलोवाट कर दी गई है, जबकि शुल्क 500 रुपये से बढ़ाकर 6000 रुपये कर दिया गया, जो आम जनता के साथ अन्याय है।

 

किरणपाल कश्यप ने जर्जर विद्युत तारों और बुनियादी ढांचे का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इन्हें बदलने के लिए सरकार के पास कोई ठोस कार्ययोजना नहीं है। उदाहरण देते हुए उन्होंने आजमगढ़ जिले के एक गांव का मामला रखा, जहां बिना खंभा और केबल लगाए ही 12 घरों से बिजली बिल वसूला जा रहा है।

 

सपा एमएलसी ने इस मुद्दे को जनहित से जुड़ा बताते हुए उत्तर प्रदेश विधान परिषद की कार्यवाही रोककर विस्तृत चर्चा कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए, तो समाजवादी पार्टी जनता की आवाज को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाएगी।

 

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

toto88slot habibi88 garuda188