🚨 BREAKING NEWS
इंडस्ट्रियल एरिया कंडेला में नाले की समस्या पर डीएम का औचक निरीक्षण
शामली। जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान ने इंडस्ट्रियल एरिया कंडेला में नाले से उत्पन्न हो रही समस्या को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों व उद्यमियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
डीएम ने नाले की सफाई व पक्कीकरण हेतु आगणन तैयार कर तीन दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए।
निरीक्षण के दौरान आईआईए अध्यक्ष विशाल सहित उद्योग प्रतिनिधि, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता आरईडी व प्रदूषण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh



