यूपी में झूठे मुकदमों पर सख्त एक्शन, डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश जारी

झूठी एफआईआर कराने वालों पर अब पुलिस खुद दर्ज करेगी केस, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में अब झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सभी पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि यदि किसी एफआईआर में दर्ज तथ्य जांच के दौरान गलत पाए जाते हैं, तो संबंधित शिकायतकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

 

डीजीपी ने यह भी कहा है कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए और झूठी जानकारी देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 14 जनवरी को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। कोर्ट ने कहा था कि विवेचना के बाद यदि शिकायत में तथ्य गलत पाए जाते हैं, तो ऐसे मामलों की सूची तैयार कर आरोप लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

 

इसके साथ ही, शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति के बयान ऑडियो और वीडियो माध्यम से रिकॉर्ड करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। हाईकोर्ट ने यह भी टिप्पणी की थी कि कई मामलों में शिकायतकर्ता द्वारा आरोप बढ़ा-चढ़ाकर लगाए जाते हैं, जो जांच में गलत साबित होते हैं।

 

 

अजीत कुमार श्रीवास्तव

जिला प्रभारी

आर हिंदुस्तान

संपर्क सूत्र # 9456889665

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh