अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

कानपुर देहात। जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर देहात के तत्वावधान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में रामधन, दान एवं चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने मामले में एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अम्बरीश सिंह गौर ने कहा कि मीडिया में प्रकाशित समाचारों से आम जनमानस की धार्मिक आस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया है, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज न होने से जांच की निष्पक्षता को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं।
अम्बरीश सिंह गौर ने कहा कि हिन्दू धर्म की आस्था से जुड़े इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर देहात बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
ज्ञापन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अम्बरीश सिंह गौर, विमल शुक्ला, वाजिद कुरैशी, रामऔतार दीक्षित, मनोरमा संखवार, देवेंद्र पांडेय, जगदीश यादव, बसंत लाल, उपेंद्र शुक्ला, के.जी. पांडेय, राजेश तिवारी, अरविंद पाल, गोविंद यादव, रमाकांत शुक्ला, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सचान, ब्रजेंद्र यादव, गुलफाम खान, मस्ताना, अनीश अल्वी, विपिन प्रियदर्शी, अंजुम खान, चेतराम, धर्मवीर और मुन्ना खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : R हिंदुस्तान ब्यूरो

R Hindustan
Author: R Hindustan