कैराना में 12 अप्रैल को रालोद का भाईचारा सम्मेलन, चौधरी उस्मान की जनभागीदारी की अपील

कैराना में 12 अप्रैल को रालोद का भाईचारा सम्मेलन, चौधरी उस्मान ने की अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

 

 

कैराना। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) द्वारा 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले भाईचारा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। कार्यक्रम संयोजक एवं रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ (हस्तिनापुर) के क्षेत्रीय महासचिव चौधरी उस्मान ने कैराना क्षेत्रवासियों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

 

उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन पंजीठ चौराहे के पास रामडा चौक के निकट रालोद के बैनर तले आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत सुबह 11 बजे होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न समुदायों, धर्मों और जातियों के बीच प्रेम, भाईचारा, विश्वास और आपसी मेल-जोल को बढ़ावा देना है, ताकि समाज में शांति और एकता बनी रहे।

 

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) दिलनवाज खान शिरकत करेंगे।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक, जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली, नगराध्यक्ष गुलजार अंसारी समेत रालोद के पदाधिकारी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।

 

कार्यक्रम संयोजक चौधरी उस्मान ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे 12 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भाईचारा सम्मेलन को सफल बनाएं।

 

🖋️अजीत कुमार श्रीवास्तव

👤जिला प्रभारी,

🎤आर हिंदुस्तान

📞 9456889665

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh