📰 शामली महोत्सव 2026 का होगा भव्य आयोजन, डीएम ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
शामली, 08 अप्रैल 2026
जनपद शामली में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शामली महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान ने नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने महोत्सव के सफल आयोजन हेतु नामित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं तथा समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार शामली महोत्सव का आयोजन 08 मई से 11 मई 2026 तक चार दिवसीय रूप में किया जाएगा।
महोत्सव के आयोजन स्थल के रूप में वी.वी. डिग्री कॉलेज, शामली का चयन किया गया है। डीएम ने आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।
उन्होंने बताया कि महोत्सव में जहां एक ओर स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, वहीं दूसरी ओर नामचीन कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी एवं उच्च स्तरीय फूड स्टॉल भी महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्येन्द्र सिंह, पीडी डीआरडीए प्रेमचंद सहित जनपद के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
🖋️ अजीत कुमार श्रीवास्तव
👤 जिला प्रभारी
🎤 आर हिंदुस्तान
📞 9456889665
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh







