ईवीएम-वीवीपैट सुरक्षा पर डीएम का मासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम आलोक यादव की पैनी नजर, वेयरहाउस का किया निरीक्षण

शामली। जिला निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक यादव ने सोमवार को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण का मासिक निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान डीएम ने वेयरहाउस में मौजूद सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मशीनों की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी तथा अभिलेखों के रखरखाव को लेकर संतोष जताया, साथ ही व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी निधि भारद्वाज तथा डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

🖋️अजीत कुमार श्रीवास्तव

👤जिला प्रभारी

🎤आर हिंदुस्तान

📞 9456889665

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh