शामली में गैस सिलेंडर की काला बाजारी, बुकिंग के बाद भी उपभोक्ता परेशान

🔥 शामली में गैस ठेकेदारों की मनमानी! बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा सिलेंडर, काला बाजारी चरम पर

 

जिला संवाददाता : अजीत कुमार श्रीवास्तव

संपर्क सूत्र : 9456889665

मीडिया : आर हिंदुस्तान 

शामली। क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर बड़ा घोटाला सामने आ रहा है। गैस ठेकेदारों की मिलीभगत से खुलेआम काला बाजारी हो रही है, जिसके चलते आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

बताया जा रहा है कि उपभोक्ता समय पर गैस बुकिंग कराने के बावजूद कई-कई दिनों तक सिलेंडर के लिए भटकने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर, फास्ट फूड ठेलों, होटलों, मिठाई की दुकान,रेस्टोरेंट्स, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास की दुकानों में अवैध रूप से गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं—वो भी मोटे मुनाफे के साथ।

 

सूत्रों के अनुसार, जिन जगहों पर रोजाना 1-2 सिलेंडर की खपत होती है, वहां ब्लैक में गैस की सप्लाई लगातार जारी है। इससे साफ जाहिर होता है कि सप्लाई सिस्टम में बड़ी स्तर पर गड़बड़ी हो रही है।

 

और भी चौंकाने वाली बात यह है कि गैस सप्लायर उपभोक्ताओं से बुकिंग के बाद DAC नंबर लेकर भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं कर रहे। इतना ही नहीं, कई ठेकेदार अपने मोबाइल फोन बंद रखते हैं या फिर अलग-अलग नंबरों का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि उपभोक्ता उनसे संपर्क न कर सकें।

 

इस अव्यवस्था और भ्रष्टाचार से सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार हो रहे हैं, जिनके लिए समय पर गैस मिलना बेहद जरूरी है।

 

👉 जनता की मांग:

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, ब्लैक में गैस बेचने वाले वेंडरों और ठेकेदारों पर तत्काल रोक लगाने की अपील की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

 

⚠️ जनहित में अपील:

यदि आपके साथ भी ऐसी कोई घटना हो रही है, तो इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से अवश्य करें, ताकि इस तरह की काला बाजारी पर लगाम लगाई जा सके।

ऐसी किसी भी घटना की जानकारी को हमसे अवश्य शेयर करें।

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh