पत्रकारिता जगत का गौरव बढ़ा: प्रदेश मानवाधिकार संगठन ने NUJ अध्यक्ष कुंदन श्रीवास्तव व टीम को किया सम्मानित
प्रयागराज।
प्रदेश मानवाधिकार संगठन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (NUJ) के प्रयागराज जिला अध्यक्ष श्री कुंदन श्रीवास्तव जी एवं उनकी समर्पित टीम को उत्कृष्ट एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए विशेष सम्मान से विभूषित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि
श्री कुंदन श्रीवास्तव जी और उनकी टीम ने पत्रकारिता को
सत्य, न्याय और मानवाधिकारों की दिशा में नई मजबूती प्रदान की है। समाजहित में निरंतर सक्रिय रहकर उन्होंने पत्रकारिता के स्तर को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य किया है। सम्मान ग्रहण करते समय श्री कुंदन श्रीवास्तव जी ने
इस सम्मान को पत्रकारिता की जिम्मेदारी और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सत्य के मार्ग पर चलकर जनता की आवाज को बुलंद करना सदैव उनकी प्राथमिकता रही है। प्रदेश मानवाधिकार संगठन की यह पहल
निष्पक्ष पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में
एक सराहनीय कदम के रूप में देखी जा रही है।
पत्रकार एकता या शोषण की खबरों का निःशुल्क प्रकाशन/प्रसारण
अजीत कुमार श्रीवास्तव
9456889665
पूरे भारत में कहीं से भी R हिंदुस्तान न्यूज परिवार से जुड़ने हेतु संपर्क करें।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh





