किसान के बेटे हर्ष ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर गांव का नाम रोशन किया
– गांव बिटावदा समेत समस्त बुढ़ाना क्षेत्र में खुशी की लहर
बुढ़ाना क्षेत्र के गांव बिटावदा में रविवार को हर्ष और उल्लास का माहौल हो गया। गांव के निवासी हर्ष चौधरी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांववासियों में गर्व और खुशी व्यक्त की। हर्ष ने 13 दिसंबर को अपनी कठिन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी की और लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया। पासिंग आउट परेड के दौरान उनके माता पिता को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, जहां मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। माता पिता ने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उसे आशीर्वाद दिया। बिटावदा गांव निवासी लेफ्टिनेंट हर्ष के पिता भूपेंद्र सहरावत एक साधारण किसान हैं, जबकि माता रेखा देवी गृहिणी हैं। हर्ष ने अपनी शुरुआती शिक्षा बुढ़ाना में ही पूरी की और घर पर रहकर सेल्फ स्टडी के माध्यम से कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया। उनकी प्रतिभा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल भी जीता है। हर्ष की सफलता की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग भी बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं। रविवार को माता-पिता के साथ घर लौटे हर्ष को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। पूर्व प्रधान प्रदीप कुमार ने कहा कि उनका भतीजा हर्ष देश की सेवा करते हुए अपना कर्तव्य निभाएगा। इस अवसर पर गांववालों ने लेफ्टिनेंट हर्ष को मिठाई खिलाकर और फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
“बने जुर्म के ख़िलाफ़ बुलंद आवाज़
बने हमारी टीम का हिस्सा”
ख़बर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु संपर्क करें।
9456889665
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh




