चेयरमैन अरविन्द संगल के नेतृत्व में नववर्ष पर पालिका शामली को सरकार से मिली 11 करोड़ की सौगात
शामली
जिला प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव
📲 8439121234
प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश दिन प्रतिदिन ऊॅचाईयों की ओर अग्रसर हो रहा है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए अनेकों योजनाएं चलायी जा रही है। इन योजनाओं को नगर पालिका परिषद् शामली में लाने के लिए नगर विकास मंत्री मा0 श्री ए0के0 शर्मा जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ को पत्र लिखे गए थे । इन योजनाओं में मुख्यतः चार योजनाओं के लिए जिसमें (1.) मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिक बस्ती विकास अनुदान संख्या 37/83 में 500/-लाख रूपये (2.) पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना अनुदान सं0-83 में 196/-लाख रूपये (3.) पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना अनुदान सं0-37 में 198/-लाख रूपये (4.) पेयजल व्यवस्था हेतु नगरीय पेयजल योजना में 195/-लाख रूपये यानि लगभग 11 करोड़ रूपये शामली नगर के विकास के लिए स्वीकृत करने हुए नगर विकास मंत्री उ0 प्र0 सरकार द्वारा प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग को पत्र भेजे गए है। इन योजनाओं द्वारा शहर का चहुंमुखी विकास कराया जायेगा। नगर पालिका परिषद् शामली शामली नगर को एक सुन्दर, स्वच्छ व स्वस्थ नगर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए दिन-रात कार्य किया जा रहा है। शहर के लगभग समस्त वार्डो में विकास कार्य चल रहे है। उक्त जानकारी नगर पालिका शामली चेयरमैन, श्री अरविन्द संगल द्वारा नववर्ष के शुभ अवसर पर नगर पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ शुभकामनां बैठक के अवसर पर बतायी गयी।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद् शामली के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी व पालिका अधिकारियों व कर्मचारियां द्वारा अध्यक्ष महोदय को बुके व गुलाब की कली भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं प्रदान की गयी। अध्यक्ष महोदय द्वारा उपस्थित सभी को नया वर्ष आपके जीवन में नई उमंगें, नई उपलब्धियाँ और अनंत संभावनाएँ लेकर आए। ईश्वर से प्रार्थना है कि आने वाला समय आपके हर प्रयास को सफलता में परिवर्तित करे और आपके परिवार के लिए स्वास्थ्य, शांति, सौभाग्य एवं समृद्धि का वरदान लेकर आए। यह वर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा और प्रगति का वर्ष बनकर, जहाँ हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन और भी अधिक प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और जन-सेवा की भावना के साथ कर सकें। समाज की सेवा के लिए उठाया गया आपका प्रत्येक कदम नई ऊँचाइयों की ओर ले जाए, इसी नववर्ष के अवसर पर आप सभी को मेरी ओर से शुभकामना है।
नववर्ष के शुभ अवसर पर चेयरमैन अरविन्द संगल जी ने बताया कि शहर के नागरिकों के लिए नगर पालिका परिषद् शामली द्वारा टैक्स में दी जा रही छूट जो कल समाप्त हो गयी थी। शहर में सर्वे का कार्य चल रहा है, इसी को मध्यनजर रखते हुए 10 प्रतिशत छूट को बोर्ड की स्वीकृति की प्रत्याशा में आगे बढाते हुए 31 जनवरी, 2026 तक कर दिया गया है, जिससे नागरिक अपना हाउस टैक्स व वाटर टैक्स छूट के साथ जमा करा सकें।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी, सभासद रोबिन गर्ग, सभासद आशीष गुप्ता, सभासद अजीत निर्वाल, कर अधीक्षक योगेश कुमार, राजस्व निरीक्षक चन्द्र किशोर पटेल, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल सिंह, लिपिक अनिल कुमार शर्मा, लिपिक लक्ष्मण सिंह, लिपिक प्रदीप बिडला, कार्यवाहक लिपिक आजम खां, राकेश कुमार, मदनपाल, अमित पंवार, सुनील बंसल, कंवरपाल, आशीष कुमार, गजेन्द्र सिंह, जगमोहन, अनवर, अमित शर्मा, विनोद निर्वाल, शमीम अहमद, श्रीमती सुनिता देवी, आशु, अरविन्द कुमार, अनिल मेट, वसीम अहमद, प्रवीन कुमार, सचिन कुमार, इकबाल, गंगाराम, उपवन पारचा, श्रीमती आरती, मनीष भटनागर, सतबीर शर्मा, वरूण काम्बोज, देव कुमार, अमित कुमार, प्रवीन कुमार, अश्वनी तेश्वर, महीपाल सिंह, वैभव गर्ग, मंजूर अहमद आदि उपस्थित रहे।
# बनें जुर्म के खिलाफ बुलंद आवाज़ #
हमसे जुड़े और उठाएं गरीब, किसान, मजदूर और शोषितों की आवाज़
ख़बर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु भी संपर्क करें।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh






